ताले तोड़े और आभूषण किए पार,मारपीट करने का आरोप,आधा दर्जन नामजद

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट करने ओर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में लोडेरा निवासी हंसराज ने नंदराम,किशनलाल,भैराराम,शिवलाल,अमरचंद,तोलारम,मालुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लोडेरा में 26 सितम्बर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके खेत में नाजायज रूप से घुसे। जिसके बाद आरोपित ने उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
देशनोक-घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में गीगाासर निवासी रणजीतसिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोर 28 सितम्बर को उसके घर में घुसे। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़े और सोने,चांदी के आभूषण के साथ नकदी भी चोरी करके ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!