अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म,ब्लैकमेल करने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग के अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि युवक उसकी ढ़ाणी में आता था और उसकी तरफ गलत इशारे करता था। करीब चार साल पहले सितंबर 2020 में एक दिन वह अपनी ढाणी में अकेली थी। उसके पिता पलदारी करने और उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह स्नान कर रही थी, तभी आरोपी दुरजन सिंह आया और उसने नहाते हुए के फोटो खींच लिए।

 

फिर उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। 21 अप्रेल 2024 को उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी आरोपी फोन कर उससे मिलने व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। ऐसा नहीं करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। सितंबर 2024 को आरोपी ने अश्लील फोटो ससुराल वालों सहित अन्य लोगों को भेजकर वायरल कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!