You are currently viewing सोने के बिस्किट का व्यापार करने के पर लगाया 50 लाख का चूना

सोने के बिस्किट का व्यापार करने के पर लगाया 50 लाख का चूना

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोने के बिस्किट का व्यापार करने के नाम पर 50 लाख का चूना लगा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में गुरूद्धारा कॉलोनी लालगढ़ रोड़ पर रहने वाले हसली अली पुत्र यासीन खां ने रिको पांच नम्बर रोड़ पर रहने वाले मो. आरिफ पुत्र अलादीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि वह आरोपित के जान पहचान है। जिसके चलते आरोपित ने उसे कहा कि हम दोनो मिलकर सोने के बिस्किट का व्यापार करते है। सऊदी अरब से बिस्किट लेकर आएंगे और यहां पर अच्छा मुनाफा कमा लेंगे। प्रार्थी आरोपित की बातों में आ गया। जिसके बाद प्रार्थी ने सोने के बिस्किट का व्यापार करने के नाम पर 50 लाख रूपए उसे दे दिए। प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद आरोपित ना तो उसे व्यापार में लाभ दे रहा है ओर ना पैसे वापस लौटा रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।