नशे के लिए चोरियां करने वाले पांच गिरफ्तार,छोटे कस्बे चुनते हैं चोरी के लिए,पढ़ें खबर

चोरी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह र्कावाई पूगल पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने 24 घंटे में ही वारदात के राज से पर्दा उठा दिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से एक महिन्द्रा गाड़ी को भी जब्त किया है।
यह है मामला-इस सम्बंध में 20 सितम्बर को परिवारदी शंकरलाल सोनी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि पूगल बाजार में उसकी ज्वैलरी की दुकान है। 19 सितम्बर को दुकान मंगल करके घर गया लेकिन सुबह फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। जिस पर परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से करीब 650 ग्राम चांदी के आभूषण,सोने के कुछ आभूषण,गौशाला का गला व दस्तावेज चोरी करके ले गए है।
पुलिस कार्रवाई-
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और थानाधिकारी धमेन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों केा चिन्हित किया। पुलिस ने मामले में हनुमानगढ़ निवासी बिलाल खां पुत्र यासीन,रज्जाक मो. पुत्र यासीन खां,मो. सलाम पुत्र सुबा सादक,हाजी पुत्र हाजी मो.,नूर नबी पुत्र याअली को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी का माल व घटना में उपयोग ली गयी महिन्द्र गाड़ी को जब्त किया है।
वारदात करने का ये था तरीका-
पुलिस के अनुसार आरोपित युवक सभी नशा करने के आदि है। जिसके चलते अपने वाहन लेकर जाते है और छोटे कस्बों में ज्वैलरी शॉप की रैकी करते है। जिसके बाद मौका पाकर शौक पुरा करने के लिए दुकानों में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपित अपनी पहचान छुपाने के लिए ऐसा रूट चुनते है जहां पर सीसीटीवी और टोल नाके ना हो।
कार्रवाई करने वाली-
वारदात का पर्दाफाश करने वालों में थानाधिकारी धमेन्द्र,बाबूलाल,डूंगरराम,जगदीश,चुन्नीनाथ,अविनाश कुमार और दूसरी टीम में टिब्बी थानाधिकारी जगदीश पांडर शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!