राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान और उनके परिवार को लगातार धमकियाँ मिल रही है। कुछ समय पहले सलमान के घर पर अलसुबह फ़ायरिंग भी हुई थी। जिसकी जिमेदारी लारेंस के शूटर ने ली थी।


जिसके बाद फिर से अभिनेता सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को मुंबई में एक महिला ने धमकी दी है। घटना 18 सितंबर की है। सलीम खान मॉर्निंग वॉक के बाद बेंच पर बैठे हुए थे, उसी समय बांद्रा बैंड स्टैंड की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जारहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी।
उसने यू–टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा– सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है की आख़िर सच में ये दोनों लारेंस से जुड़े है या फिर केवल डराने के लिए ही धमकी दी गई।



