You are currently viewing पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

पानी में डूबने से दो लोगों की मौत

व्यक्ति और महिला की मौत
शेरूणा और छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है घटना
राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। दोनो घटनाएं अलग-अलग क्षेत्र की है। इस सम्बंध में दोनो के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है। पहला मामला शेरूणा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर समंदसर आथुणी काकड़ में 17 सितम्बर की रात को 11 बजे के आसपास 30 वर्षीय ताराचंद पु9 लिच्छुराम पानी की डिग्गी के पास बूस्टर चालू करने के लिए गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई ने मर्ग दर्ज करवायी है।
वहीं दूसरा मामला छतरगढ क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर 16 सितम्बर से 18 सितम्बर के बीच 65 वर्षीय महिला रजा पत्नी खैरू खा जो कि दिमागी रूप से बीमार थी। वो इंदिरा गांधी नहर में उतरी और पैर फिसल जाने से पानी में डूब गयी। जिसके चलते महिला की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतका के बेटे ने मर्ग ने मर्ग दर्ज करवायी है।