राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुनियाभर में मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस तनाव का असर अब सीधे तौर पर भारत के लिए भी चिंताएं बढ़ा रहा है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार दो दिनों से आ रहे बयानों से समझा जा सकता है।

 

पीएम मोदी ने कल हेदराबाद में आमजन से आव्हान किया था कि एक साल तक सोना ना खरीदें, पेट्रोलियम पदार्थों का कम से कम उपयोग करें साथ ही वर्क फ्रॉम होम का प्रयास करें। जिसके बाद आज फिर से वडोदरा में अपनी बात को दोहराया। जिसे आमजन के लिए सावधान रहने का संदेश भी माना जा रहा है। पीएम मोदी ने आज कहा कि ईंधन और संसाधनों का कम इस्तमाल करें। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

वडोदरा में मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना संकट का सामना किया था, वैसे ही मौजूदा संकट से भी देश बाहर निकल जाएगा। विदेश में रहने वाले भारतीयों से कहूंगा कि कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लाइए। उन्होंने कहा- सोने के आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। जब तक हालात सामान्य न हों हम सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है। मोदी ने खाने के तेल की खपत कम करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के आयात पर भी देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। अगर लोग खाने के तेल का कम उपयोग करें तो इससे देश और शहर दोनों को फायदा होगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!