राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फायरिंग करने और मारपीट कर छीनाझपटी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गजनेर पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 25 फरवरी को सायरसिंह ने रिपोर्ट देते हुए आरोप लगाया था कि वह नाके पर बैठा था। इस दौरान डंफर और बिना नंबरी गाड़ी पर आरोपी आए और आते ही बंदूक, राइफल से फायरिंग करना शुरू कर दिया।

 

इस दौरान आरोपियों ने मारपीट करते हुए रूपए छीनकर ले गए। जिस पर पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने थानास्तर पर टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और आज जांच के दौरान चौथे आरोपी बजरंग को गिरफ्तार किया है। जिससे पुछताछ जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!