राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा द्वारा आगामी दो दिवसीय चुनाव अधिवेशन के सफल संचालन हेतु बीकानेर निवासी विद्वान शास्त्री पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा को सहचुनावप्रभारी नियुक्त किया गया है। सभा की ओर से जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार संगठन का चुनाव अधिवेशन 4 एवं 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ विभिन्न सहचुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा लंबे समय से समाजसेवा, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर समाज के गणमान्य लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी।सभा पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने एवं समाज में एकता बनाए रखने के उद्देश्य से चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

 

इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों ने पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!