राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साधु के वेश में रहने वाले बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब होने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर रेलवे फाटक के पास रहने वाला बुजुर्ग साधु के वेश में रहता था। जहंा पर बीते दिनों बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गयी थी।

जिस पर आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गयी लेकिन अचानक बीती रात को साधु वेश में रहने वाले बुजुर्ग की तबीयत खराब हुई और मौत हो गयी। फिलहाल की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।



