राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने बताया कि उससे विदेश भेजने के नाम पर करीब 13.58 लाख की ठगी की गयी है। मामला श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में कोतवाली थाना क्षेत्र के रायसिंहनगर निवासी जगप्रीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने बेटे समनदीप सिंह को विदेश भेजने के लिए श्रीगंगानगर के एच ब्लॉक स्थित सलूजा कंसल्टेंसी से संपर्क किया था। वहां उनकी मुलाकात कंसल्टेंसी संचालक सोभा सलूजा से हुई।

 

जगप्रीत सिंह के अनुसार सोभा सलूजा ने भरोसा दिलाया कि वह कम पैसों में उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेज देगी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई 2025 को फोन-पे के जरिए 75 हजार रुपए सोभा सलूजा के खाते में जमा करवाए गए। इसके अगले दिन 22 जुलाई को सलूजा कंसल्टेंसी के खाते में 3 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को अतिरिक्त फीस के नाम पर 48 हजार रुपए लिए गए।

 

फिर 1 नवंबर को 70 हजार रुपए, 3 नवंबर को 3 लाख रुपए और 6 नवंबर 2025 को 5 लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन से लिए गए। इस तरह कुल 13 लाख 58 हजार रुपए आरोपियों को दिए गए।
इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगे। जब शिकायतकर्ता कंसल्टेंसी ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!