राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद अब एक्शन भी शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के सीएम और फायर ब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अब एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। इसी के चलते यूपी और बिहार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

तीनों को बंगाल ले जाया गया है। एजेंसियों ने बिहार के रहने वाले मंयक राज मिश्रा, विक्की और यूपी के राजङ्क्षसह को पकड़ा है। इन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है। बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद 6 मई को 42 साल के चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। हमलावर ने रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं।
बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद रथ की हत्या में सुपारी किलर्स के शामिल होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि रथ की हत्या प्लानिंग के तहत की गई और इसमें प्रोफेशनल शूटर शामिल हो सकते हैं।



