राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यातायात पुलिस ने आज अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शहर के अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गयी। आईजी बीकानेर ओमप्रकाश, एसपी बीकानेर मुदृल कच्छावा के निर्देशन में यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने शहर के मुख्य मार्गो पर व्यापारियों से समझाईश की और अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने 8 मई को वाहनों पर लगे ब्लैक फिल्म व बिना नंबरी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने पुरे दिन विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने केईएम रोड़, म्युजियम सर्किल, सार्दुलसिंह सर्किल, हल्दीराम प्याऊ तक सड़क किनारे खड़े रेहड़ी ठैला, सामान बेचने वाले हाथगाड़ा और वाहनों को हटवाया गया। इसी क्रीम में भीमसेन सर्किल से करमीसर तिराहे तक, म्युजिम सर्किल, अंबेड़कर सर्किल पर लोगों से समझाइश कर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दोरान पुलिस टीम ने जूनागढ़ क्षेत्र मकें भी अवैध अतिक्रमण, दुकानों के आगे रखे सामान हटवाया और अनाधिकृत रूप से लगे रेहड़ी को हटवाया।
पुलिस ने आमजन से निर्धारित स्थान पर गाड़ी पार्किंग करने की समझाईश की। इस दौरान प्रभारी नरेश कुमार, कानाराम, रामगोपाल, मोहनलाल, रामकेश, यशवीर, प्रदीप सिंह शामिल रहें। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने आमजन से निवेदन किया हे कि लोग अपने अतिक्रमण स्वयं हटा ले। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



