राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में गर्मी का सितम जारी है। पश्चिमी राजस्थान में पारा 45 तक पहुंच रहा है। ऐसे में अलसुबह से देर रात तक गर्म हवाओं ने आमजन जीवन का झकझोर सा दिया है। बुधवार को भी बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं ने हर किसी को झुलसा सा दिया। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार दोपहर बाद जोधपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम बदल गया।

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने गुरुवार को भी 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के बीच अब ठंडक ही सहारा है।



