जमीन की रखवाली के लिए परिवार को बैठना पड़ा अपनी ही जमीन पर धरने पर,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपनी ही जमीन की रखवाली के लिए एक परिवार बीते करीब एक पखवाड़े से धरने पर बैठा है। मामला है करमीसर क्षेत्र के गणेश विहार के पास का। जहां पर एक परिवार अपनी ही जमीन भूमाफियों से बचाने के लिए धरने पर बैठा है। परिवार के लोगों की मांग है कि उनकी जमीन पर कभी भी भूमाफिया कब्जा कर सकते हैं लेकिन वो अपने पुरखों की सपंति को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते हैं।

परिवार के लोगों की दिनचर्या इसी खाली जमीन पर व्यतीत हो रही है। परिवार के लोगों ने बताया कि चाहे हमारी मौत हीं क्यों ना जाए अब इस जमीन को नहीं छोड़ेंगे। परिवार के लोगों का कहना है कि हमारे पास जमीन के संपूर्ण दस्तावेज है। परिवार के लोगों का कहना है कि यह जमीन धनसुख है। वो दुनिया से चले गए ऐसे में बुधराम और मघाराम के नाम पर जमीन के कागजात हो गए है ऐसे में किसी भी प्रकार की कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए भी हम तैयार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!