होटल का सामान बाहर फेंककर कब्जा करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल का सामान बाहर फेंककर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में तिलक नगर निवासी राणाराम ने गणेशाराम, तोलाराम, मूलचंद, बजरंग, मोहनराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 मार्च की सुबह को गणगौर रेस्टोरेंट जयपुर-गंगानगर बाईपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर आए और उसके होटल का सामान बाहर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपित ने उसके होटल पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!