मनिहारी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह महाजन के अर्जुनसर में अचानक दुकान में आग लग गयी। आग लगने से धुएं और आग की लपटें काफी फीट तक देखी गयी। अचानक आग लग जाने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अर्जुनसर गांव के मुख्य बाजार में रविवार को एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। आग से मनिहारी के दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया।

 

फायर ब्रिगेड के समय पर नहीं पहुंचने के कारण स्थानीय नागरिकों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को काफी संघर्ष करना पड़ा। आग अचानक भड़की और तेजी से फैलने लगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!