Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सोशल मीडिया पर चर्चित इन्फ्ल्यूसर के घर के आगे से बीती रात को स्कार्पियों चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शुक्रवार रात को करीब तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। जहां पर रात तीन बजे के आसपास कुछ लोग स्कार्पियों के बोनट को खोलते है। जिसके बाद गाड़ी को लेकर फरार हो जाते है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों आरोपी कुछ ही मिनटों में गाड़ी का लॉक तोड़कर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, चोरी की गई स्कॉर्पियो करीब दो घंटे बाद जोधपुर जिले के ओसियां के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। इस सम्बंध में जेएनवीसी थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि फिलहाल हमारे पास ऐसी कोई सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं मिली है।



