राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भादवे के महीने में बीकानेर में धार्मिक आयोजन की धूम है। आज मंगलवार को पुनरासर हनुमान जी का मेला भरा जा रहा है। वहीं दशमी को रूणिचा में बाबा रामदेव का मेला भरा जाएगा। इसी के चलते रियासत काल से चली आ रही परम्परा का आज भी निर्वहन किया जा रहा है। रामदेवरा में बीकानेर दशम कड़ाई संघ द्वारा कड़ाई का आयोजन किया जाता रहा है।यह कड़ाई रामदेवरा के बीकानेर बंगला में होती है।
आयोजन कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि दशम कड़ाई संघ द्वारा भादवे की शाम को रामदेवरा में कड़ाई का महाप्रसाद किया जाएगा। जिसमे हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते है। इस कड़ाई के कर्णधार स्व.विशाल छंगाणी, स्व. सुंदर लाल पुरोहित( सूरदासानी), स्व. बालू महाराज, स्व.गोपाल व्यास (पंच किकानी) और स्व. बाल किशन पुरोहित (भंवर जी) थे।
आयोजको ने बताया की इन सभी के मार्ग दर्शन में यह आयोजन होता था और उन्हीं के आशीर्वाद से विश्वेश्वर हर्ष,मदन पुरोहित सूरदासानी,घनश्याम पुरोहित, सुरेंद्र कुमार व्यास, राज कुमार व्यास,शिव कुमार पुरोहित,सूर्य प्रकाश व्यास,मुकेश पुरोहित,हरिमोहन पुरोहित,नृसिंह दास व्यास,प्रह्लाद व्यास, मदन पुरोहित,विनोद व्यास,नमामि शंकर आचार्य, चन्द्र प्रकाश रंगा, दाऊ लाल पुरोहित, विष्णु ओझा, रमेश पुरोहित,युवराज व्यास और विशाल आचार्य सभी एक साथ मिलकर कर्णधारों की परंपरा को निभा रहे हैं।