Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने आज संभाग और जिलावार मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर यह घोषणा की गयी है। जिसमें बीकानेर संभाग में दशरथ ङ्क्षसह को संभाग प्रभारी बनाया गया है। वहीं बीकानेर शहर में नवनीत राजपुरोहित, बीकानेर देहात में मनीष पारीक, श्रीगंगानगर में भवानी पाईवाल, हनुमानगढ़ में चेतन राजपुरोहित, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, चुरू में इन्द्रा चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
बता दें कि बीते दिनों ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आने वाले भवानी पाईवाल को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया था। जिसके बाद अब श्रीगंगानगर की जिम्मेवारी दी गयी है। वहीं सुरेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत को हनुमानगढ़ का प्रभार दिया गया है।





