शहर की सड़कों आवारा सांड का आंतक, दे रहे हैं हादसों को निमंत्रण,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को उठाने का टेंडर कर दिया गया है। इसके बावजूद भी शहर की सड़कों पर आवारा सांड बेलमाग घूम रहे है और हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से इन सांड के कारण हादसे हो रहे हैं। शहर में बेलगाम घूमते आवारा पशुओं के चलते कई बार हादसे हो चुके है और इनमें कई लोगों की जान तक जा चुकी है। शहर में आए दिन इन आवारा सांड के चलते हादसे होने के बावजूद भी निगम के ठेकेदार मुख्य बाजार तक में से आवारा पशुओं को नहीं पकड़ रहे हैं।

जब हमने धरातल पर इसकी पड़ताल की तो दृश्य बेहद डरावने सामने आए। रेलवे ग्राउंड के पास सड़क के दोनो किनारों पर आराम से आवारा सांड मुख्य सड़क पर विचरण करते हुए दिखाई दिए जो कभी दौड़कर सड़क पर हादसे का कारण बन सकते हैं।

वहीं एमएन अस्पताल जहां पर मरीजों और उनके परिजनों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में अस्पताल के आसपास भी आवारा पशु झुंड में दिखाई दिए। जूनागढ़ के सार्दुल सिंह सर्किल पर सर्किल के आसपास मुख्य सड़क पर और फुटपाथ पर आवारा सांड़ दिखाई दिए जो कि जिला प्रशासन के मुख्य ऑफिस से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में ठेकेदार आवारा सांड को लेकर कितना गंभीर है ये दिखाने के लिए काफी था।

ऐसे ही दृश्य फड़बाजार चौराहा, रोशनीघर चौराहा, जस्सुसर गेट क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों से सामने आए। जहां पर पलक झपकने के साथ ही आवारा सांड कभी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
दूसरी और महिला मंडल के पास का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा दुधारू गाय को डाल ले जाने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार आवारा पशुओं को ले जाने के बजाय केवल दुधारू गाय को ही ले जा रहा है।

 

इस सम्बंध में जब हमने निगम के स्वीकृत गौशाला संचालक से जानकारी ली तो उन्होने बताया कि निगम द्वारा इस सम्बंध में टेंडर किया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज एक-दो आवारा सांड को ही निगम की गौशाला में लाया जा रहा है। जो कि काफी कम संख्या है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!