Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक से किसी काम से जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसााद पुलिस थाना क्षेत्र कके पूगलरोड़ विश्वकर्मा मंदिर के पास 23 मार्च की शाम को 5 बजूे के आसपास की है। इस सम्बंध में चेतन बजाज ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई कृष्ण बाइक से काम जा रहा था। इस दोरान मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया ओर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





