अर्हम के होनहारों ने किया कमाल, नूपुर ने प्राप्त किए 98 प्रतिशत अंक-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में परिणामों के लिए पहचाने जाने वाले शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियो ने एक बार फिर अपने परिणामों से शाला का नाम रोशन किया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त अर्हम इंग्लिश अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कक्षा 10 के परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नूपुर नाहर ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची करनानी ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं भव्यता सोनी ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन परिणामों के साथ विद्यालय ने बीकानेर में सर्वोच्च परीक्षा परिणाम देने का गौरव प्राप्त किया। कक्षा 10 के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
कक्षा 8 के 21 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड तथा 6 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड प्राप्त कर सफलता अर्जित की।

 

कक्षा 5 के 25 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड, 11 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड तथा 1 विद्यार्थी ने सी ग्रेड प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

 

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सचिव सुरेंद्र कुमार डागा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। डागा ने बताया कि आधुनिक गुरुकुल अर्हम इंग्लिश अकैडमी में इस वर्ष से विज्ञान वाणिज्य एवं कला की भी कक्षा संचालित होगी द्य उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 10 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 11,000, 7,100 एवं 5,100 एवम 90 प्रतिशत से ऊपर वाले विद्यार्थी को 2100 रूपये के पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

 

इसके अतिरिक्त बोर्ड कक्षाओं में ए ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 2,100 तथा बी ग्रेड प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 1,100 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क शैक्षिक भ्रमण आयोजित करने की भी घोषणा की गई। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!