बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते करीब एक साल पहले बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हे। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गयी है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश और रोहित को गिरफ्तार किया है। दोनेा ही वारदात के बाद से फरार थे और अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहे थे। बता दें कि आरोपियों ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों से पुछताछ जारी है। पुलिस टीमों ने आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठोड़, सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में जेएनवीसी पुलिस ने कार्रवाई की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!