Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल से कुछ ही दूरी पर व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के बालाजी होटल के पास डाईया फाटक पर 24 मार्च की सुबह की है । इस सम्बंध में मृतक के भाई संतोष शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई पुष्पेन्द्र जहो कि सीटी होटल में किराये पर रहता था। 24 मार्च की सुबह जब वह घुमने के लिए गया तो रास्ते में पुष्पेन्द्र कुमार की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





