gangstar rohit goada update राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग पर बिजनेसमैन की धमकी देने की खबर सामने आयी है। इसको लेकर बिजनेसमैन ने जयपुर बनीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण और राहुल नाम के गैंगस्टर पर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गैंगस्टर्स ने उसे धमकाया और कहा कि 5 मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे। बनीपार्क थाने में बिजनेसमैन की ओर से गैंगस्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।


पुलिस के अनुसार कुचामन सिटी के बिजनेसमैन को गैंगस्टर्स लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डेढ़ महीने पहले मिली धमकी के बाद बिजनेसमैन ने कुचामन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गैंगस्टर्स की ओर से दोबारा धमकी देना शुरू हो गया। वापस कॉल कर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी की मांग की जा रही है।
धमकाया गया- पुलिस गार्ड आपको बचा नहीं पाएगी। हमने आपकी गतिविधियों की पूरी रैकी कर रखी है। पांच मिनट का मौका मिलते ही आपको मार देंगे।



