कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता के एड्रेस आया मेल-Bikaner Divison

Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर कोर्ट कैंपस से जुड़ी है । जहां पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कोलकाता के एक गलत एड्रेस से डाक के जरिए भेजे गए अज्ञात पत्र में कोर्ट को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही एसपी हरीशंकर को अवगत कराया गया। बुधवार सुबह बीकानेर से बम निरोधक दस्ता कोर्ट पहुंच गया और पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

 

डॉग स्क्वाड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली। सी और डी ब्लॉक के चैंबर, न्यायिक अधिकारियों के कक्ष समेत पूरे परिसर की जांच की गई। बम निरोधक दस्ते की क्लियरेंस मिलने के बाद ही कोर्ट में कामकाज शुरू हो पाया।
पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। कोलकाता के एड्रेस का इस्तेमाल कर भेजे गए धमकी भरे पत्र की ट्रेसिंग के लिए साइबर सेल और पोस्टल विभाग की मदद ली जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!