Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सात आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर यह इनाम घोषित किया गया हे। जिसमें देशनोक, गजनेर और जेएनवीसी पुलिस क्षेत्र के मामलों में फरार चल रहे आरोपी शामिल है । पुलिस ने देशनोक, गजनेर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन के खिलाफ इनाम घोषित किया है।


जिसमें देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के रहीस खां पर 5 हजार, गजनेर क्षेत्र में भभुताराम पर 15 हजार और गजनेर क्षेत्र के रमेश के खिलाफ 15 हजार का इनाम घोषित किया है।
वहीं जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के अनु. जाति एवं जनजाति के अत्याचार के मामले में अमन, अनिल, सुरेन्द्र पाल, अजय, दिनेश, अशोक, भंवरलाल पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है।



