Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कैफे की आड़ में केबिन बनाकर प्रेमी युगल को देने को लेकर कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने रानी बाजार क्षेत्र में सूचना के आधार पर दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ा है। इस सम्बंध में एसएचओ शेखावत ने बताया कि जोकर कैफे में केबिन बनाकर दिए जा रहे थे।


जहां पर अनैतिक गतिविधियों के शक में तीन युवकों को पकड़ा है, वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया। शेखावत ने बताया कि लगातार कैफे में केबिन नहीं बनाने को लेकर समझाईश की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ कैफे में ऐसे कार्य हो रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शेखावत ने कहा कि कैफे में ओपन हॉल में चाय, कॉफी और फास्टफूड अगर दिया जा रहा है तो पुलिस को इससे कोई समस्या नही है।



