गोपेश्वर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत गोपेश्वर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक मुकेश सेन और मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास विधायक, बीकानेर पश्चिम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, महामंत्री श्याम सिंह हाडला, डॉ सत्यप्रकाश आचार्य , मंडल अध्यक्ष प्रेम गहलोत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत उद्घाटन सत्र एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित प्रथम सत्र में दो वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम वक्ता के रूप में भाजपा विधायक जेठानंद व्यास इतिहास एवं विकास विषय पर उद्बोधन देते हुए संगठन के इतिहास तथा विकास की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

 

दूसरे वक्ता के रूप में अखिलेश प्रताप सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर अपने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मूल्यों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मण्डल महामंत्री मुकेश सेन ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!