जेएससी के होनहारों का कमाल, 10वी बोर्ड का ऐतिहासिक परिणाम, आधा दर्जन विद्यार्थियों के 90 प्रतिश से ऊपर अंक-Rajasthan Board Result 

 

Rajasthan Board Result राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार दोपहर 1 बजे बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। जिसमें बीकानेर के अनेक होनहारों ने कमाल कर दिया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बीकानेर जिले के जेएससी स्कूल में जश्न का माहौल छा गया है।

 

विद्यालय के होनहार छात्र तेजस्वी गहलोत ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। तेजस्वी की इस शानदार सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

तेजस्वी के साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिसमें आयुष गहलोत ने 93.83 प्रतिशत, दीपांशु ने 93.17 प्रतिशत, याशिका ने 91.83 प्रतिशत, डिम्पल चारण ने 91.67 प्रतिशत, ज्येष्ट कुमार शर्मा और अभिषेक चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है।

 

इस गौरवशाली उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर जीत सर सोलंकी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी। जीत सर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छ्वस्ष्ट स्कूल हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

 

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों की टीम और विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन को दिया। गौरतलब है कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से बीकानेर के इन होनहारों ने अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!