सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर आरोप लगाते हुए फांसी लगाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के श्याम कॉलोनी में 23 मार्च की रात की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता पेमाराम सुथार ने जयनारायण की पत्नी प्रियंका, ससुरा नानूराम, सास सुशीला, ताऊ ससुर व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बतया कि उसके बेटे के ससुराल के लोग उसके बेटे को परेशान करते थे।

 

परिवादी ने बताया कि उसके बेटे ने इंस्टाग्राम पर पेास्ट,स्टेटस लगाकर मौत के लिए ससुराल पक्ष पर मौत के लिए जिम्मेवार बताया गया है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। जिसके चलते उसके ससुराल वालों से परेशान किया। प्रार्थी ने बताया कि इसी परेशानी के चलते उसके बेटे ने फांसी लगा ल ी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!