देश-दुनिया: वायुसेना का प्लेन क्रैश, 80 की मौत की आंशका, पढ़ें खबर-International News

International News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कोलंबिया में एक मिलिट्री प्लेन के क्रैश होने से 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है। यह प्लेन कुल 100 लोगों को ले जाने की क्षमता रखता था। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार प्लेन में 80 सैनिक सवार थे। हादसे में सभी के मारे जाने की आशंका है। मिलिट्री ने सोमवार को कहा कि देश के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश में करीब 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका है।

 

मिलिट्री से जुड़े एक के अनुसार हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट में दो प्लाटून (80 लोग) के होने की आशंका है, जो इक्वाडोर के साथ दक्षिणी बॉर्डर के पास प्यूर्टो लेगुइजामो से टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया। कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि 20 सैनिकों को बचाया गया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

कोलंबिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि सोमवार को एक बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लेन टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मिनिस्टर पेड्रो सांचेज ने दुख जताते हुए कहा कि एयर फोर्स का हरक्यूलिस प्लेन इक्वाडोर के साथ दक्षिणी बॉर्डर के पास प्यूर्टो लेगुइजामो से टेकऑफ करते समय क्रैश हो गया।

 

स्टेट ब्रॉडकास्टर आरसीएम ने जंगल के एक खुले मैदान की तस्वीरें दिखाईं, जिनमें एक प्लेन बुरी तरह डैमेज दिखाई दे रहा था और फ्यूजलेज में आग लगी हुई थी। यह एयरक्राफ्ट आमतौर पर लगभग 100 सैनिकों को ले जा सकता है। सांचेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “मिलिट्री यूनिट्स पहले से ही मौके पर हैं। हालांकि, मरने वालों की संख्या और क्रैश के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।” सांचेज ने कहा, यह देश के लिए बहुत दर्दनाक घटना है। हमारी प्रार्थनाओं से कुछ हद तक सुकून मिले।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!