Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सोमवार की शाम को अचानक कुछ पेट्रोल पंप बंद हो गए। जिसके चलते एकबारगी वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गयी। लोग एक-दूसरे से फोन कर जानकारी लेने में जुटे कि क्या हुआ पेट्रोल की भी किल्लत हो गयी है क्या।
इसके बाद देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में जहां पर पेट्रोल पंप खुले थे वहां पर भारी भीड़ भी देखी गयी। अनेक स्थानों पर लोग यह बतियाते भी देखे गए है कि आज ही पेट्रोल भरवा लो कल क्या हो पता नहीं।
इस सम्बंध में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अनिल शर्मा से जब जानकारी ली तो शर्मा ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं हे और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है।





