Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है । प्रारंभिक शिक्षा विभाग व पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित करवाई गयी इन परीक्षाओं के परिणाम कल 24 मार्च को जारी किया जाएगा। विभाग के अनुसार दोपहर 1 बजे यह रिजल्ट शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में जारी किया जाएगा। बता दे कि 5वीं बोर्ड में 13 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी और 8वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।





