Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशनोक कस्बे में गैस की समस्या ऑर गैस सिलेंडर की वितरण समस्या को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ता भारत गैस एजेंसी देशनोक के संचालक से मिले और समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।


भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर खत्री, व्यापार मण्डल अध्यक्ष कमल नाहटा, गोपाल रामावत, अरुण छल्लाणी स्थानीय संचालक से मिले और गैस सिलेंडर वितरण समस्या, सिलेंडर वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को सिलेंडर समय पर नहीं मिलने की शिकायत की।
लोगों ने बताया की देशनोक में उपभोक्ता को गैस प्राप्त करने के लिए अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग कराने के 15-15 दिनों तक गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है, गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, बुकिंग कराने के बाद भी कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे है।
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस समय पर नहीं मिल रही है। चूल्हा जलाकर काम निकालना पड़ रहा है। देशनोक गैस एजेंसी संचालक ब्रह्म स्वरूप चांडक ने बताया की गैस की किल्लत के चलते सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता धैर्य रखें।



