Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने नशीले पदार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों का नशीला पदार्थो के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। यह कार्रवाई चुरू पुलिस टीम ने की है। विशेष अभियान के तहत तारानगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से एक क्विंटल 96 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डोडा पोस्त ले जा रहे ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही एक कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चित्तौडग़ढ़ निवासी लोकेश जैन, कालूराम ब्राह्मण और किशनगिरी को गिरफ्तार किया है।





