बस स्टैंड के पास दुकान में लगी आग, लाखों का माल स्वाह, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। रविवार अलसुबह दुकान में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना रासीसर गांव में बस स्टैंड के पास की है। जहां पर जनरल आईटम की दुकान में अलसुबह अचानक आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा सामान जल गया और अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस आग में लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी तो लोगों ने फायर बिग्रेड़ को इसकी सूचना। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड़ की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!