500-500 के नोटों की 14 गडिय़ा की चोरी, कुल 7 लाख किए पार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के ताले तोड़कर 500-500 की 14 नोटों की गडिया चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थाने में वार्ड नंबर 1 स्वरूपदेसर निवासी श्यामलाल पुत्र रामप्रताप ने एक व्यक्ति पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 18 मार्च की सुबह 8 बजे से दोपहर ड़ेढ बजे के बीच में उसके घर के ताले तोड़कर 500-500 के नोटों की 14 गडिय़ा कोई चोरी कर ले गया। प्रार्थी ने बताया कि करीब 7 लाख रूपए की गडिय़ा चोरी की गयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!