धर्मयात्रा: ऐतिहासिक विरासत को सजाया गया तो डीजे की धूम, हिंदुनेता शेखावत ने की अपील, देर रात को होगी आतिशबाजी, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में कल होने वाली धर्मयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। कल वर्षो से चल रही ऐतिहासिक धर्मयात्रा आयोजित होगी। जिसको लेकर शहर को सजाया गया है। ऐतिहासिक विरासत जिनमें कलेक्ट्रेट, जूनागढ़ किला रोड़, सार्दुलसिंह सर्किल, कोटगेट, जस्सुसर गेट, शहरी परकोटे के चौक सहित अनेक स्थानों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

शहर नए वर्ष के स्वागत को तैयार है। शहर में डीजे पर नववर्ष के गीत बज रहे है तो दूसरी और लोग अपने प्रतिष्ठानों के आगे भी स्पीकर लगाकर नववर्ष के गीतों के साथ मस्ती में झुम रहे है। इसी बीच ङ्क्षहदुवादी नेता दुर्गाङ्क्षसह शेखावत ने भी आमजन को धर्मयात्रा को लेकर निमंत्रण दिया है।

 

शेखावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को निमंत्रण देते हुए कहा कि हमारा ये नया वर्ष उत्साह, जोश और एकजुटता से मनाएं और कल होने वाली धर्मयात्रा में शामिल होकर एक संदेश दे कि हमारे नए वर्ष पर हम सब एक होकर मनाएंगे। शेखावत ने कहा कि कल होने वाली धर्मयात्रा में सब मिलकर शामिल हो।

 

वहीं नववर्ष समारोह समिति से जुडे लोग लगातार व्यवस्थाओं में जुटे है। धर्मयात्रा के मार्ग पर भगवा पतकाएं लगायी गयी हे। वहीं आज रात 12 बजे गोकुल सर्किल पर भव्य आतिशबाजी के साथ नववर्ष की शुरूआत की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!