चोर निकला मास्टरमाइंड: पहले तकिये के नीचे से फोन किया पार, फिर फोनपे से पैसे खाते में कर लिए ट्रांसफर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोते समय तकिये के नीचे रखे मोबाइल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने और फिर फोन पे से पैसे ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में इन्दपालसर राईकान निवासी अर्जुनराम पुत्र भगवानाराम ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

 

घटना इन्पालसर राईकान में 10 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि सोते समय उसके तकिये के नीचे रेडमी नोट 10 टी 5जी चुारकर ले गया। जिसके बाद चोर ने फोन से फोनपे का उपयोग करते हुए उसके फोन से पहले 10, फिर 4 हजार, 500, 400 रूपए सीमर नाम के खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसके बाद आरोपी ने 50 हजार रूपए दो बार बैंक खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!