Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। फैक्ट्री में सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में जेएनवीसी कॉलोनी निवासी लक्ष्मीपत पुत्र लाधुराम बैद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीकानेर ट्रांसफार्मर उद्योग बीछवाल इंडस्ट्रीयल एरिया में 14 मार्च की रात की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में सेंधमारी करते हुए फैक्ट्री में रखे हुए ट्रांसफार्मर वाइंडिग वायर ऑफ इल्युमिनियम की लगभग 42 रोल व 2 बोरी एल्युृमिनियम का कबाड़ चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



