दुकान के ताले तोड़ दवाईयां फेंकी बाहर, फर्नीचर में तोडफ़ोड़ करते हुए दुकान पर कब्जे का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान के ताले तोड़कर दवाईयां बाहर फेंकने और दुकान पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में जोशीवाड़ा निवासी रमेश जोशी ने भुवनेश, चंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके दुकान के ताले तोड़े और अंदर घुस गए।

 

जिसके बाद दुकान में रखी सारी दवाईयसों को बाहर फेेंक दिया साथ ही दुकान में रखे काउंटर व अन्य फर्नीचर को तोड़ते हुए बाहर फेंका। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने गैर कानूनी तरीके से उसके दुकान में प्रवेश कर दुकान पर कब्जा कर लिया। प्रार्थी ने दुकान से पैसे भी निकालने का आरोप लगाया है ।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!