Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। परीक्षा के दौरान नकल का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए लापरवाह शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। मामला नोखा के माडिया गांव से जुड़ा है। जहां पर परीक्षा के दौरान विद्यार्थी आराम से नकल कर रहे थे और इस दौरान कक्षा कक्ष में कोई भी शिक्षक दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग हरकत में आया और जांच कमेटी गठन कर जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान नियुक्त शिक्षिका की लारपवाही सामने आयी। जिसके बाद शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने लापरवाह शिक्षिका को निलंबित कर दिया है और निलंबन काल में पांचू मुख्यालय निर्धारित किया गया है।





