प्लाई से भरे ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध अफीम, 10 किलो से अधिक अफीम के साथ दो गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News आईजी की टीम का एक्शन
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश की स्पेशल टीम ने नशीले पदाार्थो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने लाखों रूपए की अवैध अफीम के साथ डोडा जब्त किया हे। पुलिस टीम ने आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो के अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध वप सतर्कता रेज बीकानेर के सुपरविजन में यह कार्रवाई की है।

 

पुलिस टीम ने राजियासर पुलिस से समन्वय करते हुए भारतमाला एक्सप्रेस वे पर लकड़ी की प्लाई से भरे एक ट्रक आरजे 14 नंबर को संदिग लगने पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में से 10 किलो 700 ग्राम अफीम व 5 किलो डोडा मिला। पुलिस ने ट्रक में मौजूद हरियाणा के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार और शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।

 

जब्त की गई अवैध अफीम की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रूपए आंकी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम मे ंविमलेश कुमार, बाबुलाल, धर्मपाल, आत्माराम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं राजियासर पुलिस के मुंशीखां भी कार्रवाई में शामिल रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!