Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लेनदेन को लेकर हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां देर रात को उतमामदेसर में युवक की हत्या कर दी गयी। जानकारी के अनुसार बकाया लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और इसी विवाद में युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक हरिराम जाट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एक्टिव हुई और एक्शन में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को राउंडअप किया है। फिलहाल पुलिस टीमें मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक परचून की दुकान करता था और बीती रात को दुकान पर पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में वार किया। जिससे हरिराम की मौत हो गयी।





