अस्पताल में देर रात को लगी आग, 10 की मौत, 11 लोग झुलसे, पढ़ें खबर-National News

National News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बीती रात को आग लग जाने से 10 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़ी है। जहां पर रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे।

 

उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। ओडिशा ष्टरू मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है। श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!