सीसीटीवी में जाते दिखा व्यक्ति और कुछ ही दूरी पर मिला शव-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र की है। जहां पर व्यक्ति की मौत हुई है उससे कुछ ही दूरी पर एक सीसीटीवी लगा था। जिसमें व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहा है ओर आगे अंधेरा होने के कारण व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। सीसीटीवी से आगे निकल जाने के बाद व्यक्ति का शव मिला है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर किन कारणों से व्यक्ति की मौत हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!