Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से बीएसएफ ने दो संदिग्ध को पकड़ा है। जिनमें एक व्यक्ति ने बीएसएफ की वर्दी पहन रखी है। दोनों ने पूछताछ में अपना नाम-पता पंजाब के फिरोजपुर निवासी सतनामसिंह जटसिख ओर दलजीतसिंह जटसिख बताया है। सतनामसिंह ने बीएसएफ की वर्दी पहन रखी थी। बीएसएफ ने दोनों संदिग्ध युवकों को पुलिस को सौंप दिया।


एजेंसियां पड़ताल कर रही है कि दोनो व्यक्ति बॉर्डर क्षेत्र में किस लिए पहुंचे थे। पाकिस्तान से खाजूवाला बॉर्डर पर हेरोइन की तस्करी होती है। इसमें पंजाब के लोगों का कनेक्शन सामने भी आया है। इसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक हेरोइन तस्करी से जुड़े हो सकते हैं।
बीते दिनों ही बॉर्डर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की गयी थी। बता दे कि बीकानेर,गंगानगर से लगने वाली पाकिस्तान की सीमा से रह-रहकर तस्करी होती रही है ।



