महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाडऩे का आरोप, बंदूूक तानी और कहा- इसे ज्यादा प्लॉट चाहिए-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाडऩे और मारपीट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने´में रिजर्व पुलिस लाईन में तैनात हैड कांस्टेबल सुनीता पत्नी जयवीर ने अनिल पारीक, कुलदीप, रामेश्वर, बिरजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उदासर में ट्रायों नगर नाम की एक कॉलोनी विकसित की है। जिसमें उसने प्लॉट लिया। जब वह बीते दिनों अपने प्लॉट पर गयी तो देखा कि उसकी दीवार को तोड़ा जा रहा है और ईंट ले जा रहे है।

प्रार्थिया ने बताया कि जब उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी और कहा कि बंदूक लाना, इस पुलिसवाली को प्लॉट ज्यादा चाहिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने बंदूक उस पर तान दी। जैसे तैसे वह अपनी जान बचानक वहां से आयी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपेार्ट पर विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!